भारत ने किया अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 3 तरह के हथियार ले जाने में है सक्षम

नयी दिल्ली. भारत ने सोमवार को ओडिशा के ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का कामयाब परीक्षण किया। इस मिसाइल का सफल परीक्षण देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है।

 



रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परीक्षण शाम करीब साढ़े सात बजे किया गया। बयान में कहा गया कि अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की ‘‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’’ की नीति की पुष्टि करता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मध्यम-रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण सोमवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से किया गया।’’ मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ प्रणाली की विश्वसनीयता को भी साबित किया।

बयान में कहा गया, ‘‘सफल परीक्षण ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।’’

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!