Janjgir Arrest : लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जांजगीर के नेताजी चौक से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दिनेश राठौर को जांजगीर के नेताजी चौक से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



लड़की ने सिटी कोतवाली थाने में 2 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी दिनेश राठौर, से लड़की को चखियार गली के पास मोबाइल नम्बर मांग रहा था, जब लड़की ने मोबाइल नंबर देने से मना किया तो आरोपी दिनेश राठौर उसे पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आज आरोपी दिनेश राठौर को नेताजी चौक जांजगीर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!