Janjgir Arrest : मवेशियों की चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल, आरोपियों से बाइक को किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के किरारी गांव से मवेशियों की चोरी करने वाले 2 आरोपी को बस्ती बाराद्वार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



पुलिस ने आरोपियों के पास से मवेशियों को बरामद किया है और उनसे बाइक को जब्त किया है.
दरअसल किरारी निवासी मनबोध यादव ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि अज्ञात व्यक्ति किरारी गांव से मवेशियों को भुरसीडीह की ओर ले जा रहे थे.
पुलिस ने रिपोर्ट पर संज्ञात लिया और आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर चोरों की पतासाजी में जुट गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG IFS Promotion List: IFS अफसरों का प्रमोशन... देखें पूरी लिस्ट

इस दौरान बस्ती बाराद्वार के शिवलाल यादव और छपोरा के लक्ष्मण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने 15 नग मवेशियों की चोरी की है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 15 नग मवेशियों को बरामद कर आरोपियों के बाइक को जब्त किया है और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.
आपको बता दें कि 15 नग मवेशियों की किम्मत 1,42,000 बताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Koriya Police Transfer : टीआई, SI, ASI समेत 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश...

error: Content is protected !!