Janjgir Big Breaking : मालखरौदा क्षेत्र में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, घायल पत्नी गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर, पति ने भी पिया जहर, रायगढ़ के अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिहरीद गांव में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गम्भीर रूप से घायल पत्नी को रायपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद पति ने भी जहर पी लिया, उसे रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, पिहरीद गांव पति विष्णु डहरिया ने अपनी पत्नी ममता डहरिया को जान से मारने की मंशा से धारदार हथियार से हमला किया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है. परिजन ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा लाया था. पत्नी के शरीर के कई हिस्से में चोट आई है, वहीं हमले से उसकी उंगली कट गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है. इधर, आरोपी पति विष्णु डहरिया ने घटना के बाद जहर पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मामले में पुलिस ने आरोपी पति विष्णु डहरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!