Janjgir Accident Death : पामगढ़ क्षेत्र में स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर, बीएड की पढ़ाई कर रही स्कूटी सवार युवती की मौत, बाइक सवार 2 युवक गम्भीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के भदरा गांव में स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में बीएड की पढ़ाई कर रही युवती की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार 2 युवकों को गम्भीर चोट आई है. दोनों युवकों के पैर टूट गए हैं. गम्भीर हालत में दोनों को पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



अकलतरा क्षेत्र के आरसमेटा गांव की प्रीति शर्मा, जांजगीर में बीएड की पढ़ाई कर रही थी. वह किसी काम से जांजगीर से पामगढ़ की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई. हादसे में तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए. तीनों को बिलासपुर रेफर किया गया, जहां रास्ते में युवती प्रीति शर्मा ने दम तोड़ दिया. पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने कहा कि मामले की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!