Janjgir Big Update : बोर के गहरे गड्ढे में 51 घण्टे से फंसा मासूम राहुल, 49 घण्टे से रेस्क्यू जारी, 5 सौ से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी जुटे, शुरुआती कोशिश में रोबोटिक सिस्टम से नहीं मिली सफलता, अब टनल सिस्टम पर प्रशासन का ज्यादा फोकस, कलेक्टर ने ये कहा – विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव के 10 साल के मासूम राहुल साहू पिछले 51 घण्टे से गहरे बोर में फंसा है और उसे बचाने के लिए 49 घण्टे से रेस्क्यू जारी है. कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, एसपी विजय अग्रवाल और NDRF और SDRF की टीम लगी हुई है.



गुजरात से पहुंची रोबोटिक टीम ने भी राहुल को बोर से बाहर निकालने की कोशिश की और कई बार प्रयास किया गया, लेकिन राहुल के गड्ढे में पीछे चले जाने से उसका सम्पर्क रोबोट से नहीं हो रहा है और कनेक्शन नहीं होने से राहुल को बाहर नहीं निकाला जा सका. रोबोट सिस्टम से अभी भी प्रयास जारी है, वहीं टनल बनाने का कार्य भी जारी है. इसके लिए कई वाहन खोदाई कार्य में लगे हैं. अभी तक 55 फीट की खोदाई हुई है,

इसके बाद अभी 8-10 फीट की और खोदाई होगी. इस तरह टनल तैयार किया जाएगा. प्रशासन का अब टनल सिस्टम पर ज्यादा फोकस रहेगा, इसके लिए झारखंड और कोरबा से खदान एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है, वहीं अतिरिक्त मशीन भी मंगाई गई है, ताकि रेस्क्यू में कोई व्यवधान ना रहे.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनता की मांग को सदन में उठाया, गिरौदपुरी स्टेशन के नाम को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के नाम से रखने की मांग, एक ट्रेन का नाम गुरु घासीदास के नाम से रखने की भी मांग...

आपको बता दें, शुक्रवार की रात से NDRF और SDRF की टीम पहुंची है. पहले दिन हुक सिस्टम से मासूम राहुल को लिफ्ट करने की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली. अभी भी यह कोशिश जारी है. दूसरी ओर टनल बनाने के लिए 6 जेसीबी और पोकलेन से खोदाई शुरू से लगातार जारी है. अब टनल सिस्टम पर अधिक जोर दिया जा रहा है.

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि राहुल को बाहर लाने हरसम्भव कोशिश की जा रही है. रोबोटिक सिस्टम की टीम लगातार प्रयास कर रही है, वहीं बचे खोदाई कार्य को मशीनों से कराया जा रहा है. कुछ फीट और खोदाई बाकी है, जो घण्टे भर में हो जाएगा. इसके बाद टनल बनाने की कोशिश होगी. राहुल को बाहर लाने, जो भी प्रयास है, वह लगातार किया जा रहा है. राहुल की हलचल बनी हुई है, यह राहत की बात है. सीएम ने भी परिजन से बात कर परिवारजन का हौसला बढ़ाया है.

 

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शराब के नशे में कपड़े उतारकर ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया, बीच सड़क पर ट्रक को रोककर जमकर तमाशा किया, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

हेल्थ की टीम और एम्बुलेंस मौके पर
मासूम राहुल के स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है. सीएमएचओ और सिविल सर्जन मौके पर हैं और वे राहुल की हर हलचल पर नजर रखे हुए हैं. साथ ही, हर संसाधन से लैस एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद है, ताकि जब राहुल को बाहर निकाला जाएगा तो उसे स्वास्थ्यगत कोई परेशानी ना हो और हर तरह से इलाज संभव हो. मौके पर आक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त संख्या में मंगाए गए हैं.

गड्ढे से पानी निकालने मासूम राहुल कर रहा मदद
बोर के अंदर गहरे गड्ढे में पानी रिस रहा है, जिसे रेस्क्यू दल द्वारा छोटे बर्तन से रस्सी के सहारे बाहर निकाला जा रहा है. यहां विशेष स्पाई कैमरे से निगरानी में यह बात सामने आई है कि बर्तन के नीचे जाते ही राहुल उसमें पानी भर दे रहा है, फिर उस बर्तन को रेस्क्यू के कर्मचारी ऊपर खींच ले रहे हैं. इस तरह अलग-अलग तरह से राहुल की एक्टिविटी बनी हुई है. परिवार के लोग, स्पीकर से उसे लगातार आवाज दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Attack : गाली-गलौज करने से मना करने पर धारदार हथियार और डंडे से हमला किया गया, महिला पंच के रिश्तेदार हैं हमला से घायल हुए 3 लोग, बलौदा थाना क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!