Janjgir Dahej Pratadna : दहेज के लिए महिला को प्रताड़ना, 2 लाख और बाइक की मांग करते थे, आरोपी सास और ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल, आरोपी पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश कर रही है. मामला खोखरी गांव का है.

 



पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट कराने वाली महिला की 2020 में खोखरी गांव के रमाकांत साहू से हुई थी. शादी के बाद 2 लाख रुपये और बाइक लाने की मांग करते हुए महिला को प्रताड़ित किया जाता था. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498-ए के तहत आरोपी पति रमाकांत साहू, सास रुकमणी साहू और ससुर रमेश साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले के 2 आरोपी सास रुकमणी साहू और ससुर रमेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!