Janjgir FIR : जैजैपुर क्षेत्र की महिला से मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में महिला से मारपीट करने वाले पिता पुत्र और अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी है.

 



पुलिस के अनुसार, चोरभट्टी गांव निवासी अच्छेबाई चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि जब वह घर में थी, तब उसका पति सूरज लाल चौहान, सौतेला पुत्र संतोष चौहान और संतोष का लडका विक्की चौहान, हाथ में टंगिया और चाकू लेकर घर में आकर तीनों घर से निकलने के नियत से गाली-गलौज कर मारपीट की. मारपीट से अच्छेबाई चौहान को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी की पहले हुई थी गिरफ्तारी...

फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने तीनों आरोपी पति सूरज लाल चौहान, सौतेला पुत्र संतोष चौहान और संतोष के बेटा विक्की चौहान के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : दो भाईयों ने तीसरे भाई को खाट में बांधकर पीटा, भाजपा नेता है पीड़ित, नवागढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया...
error: Content is protected !!