Janjgir Husband Arrest : नवागढ़ पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया. यह पूरा मामला कटौद गांव का है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



करही गांव के दीपा श्रीवास की शादी 2017 में कटौद निवासी रमाशंकर श्रीवास से हुई थी और शादी के बाद आरोपी पति, दीपा को घरेलू बात को लेकर रोज प्रताड़ित करता था. पीड़िता दीपा ने पति की अभद्रता से तंग आकर 14 अप्रैल 2020 को अपने शरीर के ऊपर में केरोसीन डालकर आग लगा ली थी. घटना के बाद दीपा को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सोनाली सिंह, जिले एवं छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

इस दौरान दीपा ने इस मामले में पुलिस को बताया कि पति की प्रताड़ना से वह तंग आ गई थी और केरोसीन डालकर आग लगा ली थी. इसके बाद, इलाज के दौरान 20 अप्रैल 2020 को उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति रमाशंकर श्रीवास के खिलाफ ipc की धारा 498क, 306 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले में पुलिस ने आरोपी पति रमाशंकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : प्रशिक्षु थाना प्रभारी हसौद जयराम साहू निलंबित, जुआ रेड के दौरान युवक के तालाब में कूदने का मामला, युवक का मिला है शव, ग्रामीणों में आक्रोश...

Related posts:

error: Content is protected !!