Janjgir : छात्र-छात्राओं को दी गई ‘अभिव्यक्ति एप’ की जानकारी, पुलिस टीम पहुंची आकांक्षा कोचिंग

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला पंचायत में संचालित आकांक्षा पीएससी कोचिंग सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार किया गया अभिव्यक्ति एप्प की जानकारी दी गई और एप को डाउनलोड कराया गया.

 



आकांक्षा पीएससी कोचिंग में पढ़ रहे छात्र छात्राओं अभिव्यक्ति एप्प के बारे में पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि इस एप्प से महिलाओं, लड़की को तत्काल सहायता मिलेगी. एप्प, पैनिक बटन से लैस है. बटन दबाते ही यूजर के पास तुरन्त पुलिस सहायता पहुंचेगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

एप्प के द्वारा महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है. महिलाओं को पुलिस थाना नहीं जाना पड़ेगा.

इस अवसर पर आकांक्षा पीएससी कोचिंग के शिक्षक रविशंकर यादव, विनय सोनी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!