Janjgir Rahul Rescue Update : कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने सुरंग में जाकर रेस्क्यू का अवलोकन किया, सुरंग में तेजी से काम चल रहा है, सावधानी से कार्य करने निर्देशित किया गया, रेस्क्यू के दौरान NDRF के कमांड एंड चीफ वर्धमान मिश्रा के हाथ में आई मामूली चोट, डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर उपचार किया

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा के पिहरीद गांव में गहरे बोर में गिरे 10 साल के राहुल के रेस्क्यू के दौरान NDRF के रेस्क्यू कमांड एंड चीफ वर्धमान मिश्रा के हाथ में मामूली चोट आई है, जिसका उपचार मौके पर पहुंचकर डॉक्टर ने किया है, जिसके बाद वे ठीक हैं. दूसरी ओर, कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने सुरंग में जाकर रेस्क्यू का अवलोकन किया है और सावधानी से कार्य करने निर्देशित किया है.

 



आपको बता दें, राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने तेजी से रेस्क्यू कार्य चल रहा है, लेकिन राहुल के आज भी कुछ नहीं खाने से चिंता बढ़ गई है. जिला प्रशासन और NDRF की टीम मुस्तैदी से लगा है और बिना एक पल रुके रेस्क्यू का कार्य अनवरत 97 घन्टे से चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

कलेक्टर और एसपी और प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद हैं और NDRF के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है. आज चट्टान आने पर ड्रिल से काटकर उसे निकाला गया है और फिर मलबे को चैनल बनाकर बाहर किया गया. सुरंग के भीतर बेस बना लिया गया है, ताकि आसानी से राहुल को बाहर निकाला जा सके.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!