Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



पुलिस के मुताबिक, 2 मई से नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट परिजन ने थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और रायपुर से नाबालिग को बरामद किया. मामले के आरोपी युवक सुनील नोनिया को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक, तिवारी पारा खरौद का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई का तांडव : राजेश अग्रवाल

error: Content is protected !!