Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अड़भार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और पास्को एक्ट की धारा 04, 06 के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, मालखरौदा ब्लॉक की अड़भार चौकी क्षेत्र की प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है.

प्रार्थी की शिकायत पर अड़भार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

विवेचना के दौरान पता चला कि ग्राम सतगढ़ के पीयूष चंद्रा द्वारा अपहरण कर रायगढ़ के गांधी नगर में एक किराए के मकान में बालिका को रखा हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अड़भार पुलिस की टीम रायगढ़ के लिए रवाना हुई और दबिश देकर पीयूष चंद्रा के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पीयूष चंद्रा के द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कर दुष्कर्म किया गया है.

पुलिस ने आरोपी के पीयूष चंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और पास्को एक्ट 04, 06 के तहत कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!