JanjgirChampa FIR : चांपा में गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने 2 व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा क्षेत्र के राजापारा में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपी खिलाफ ipc की धारा 506, 294, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



रामकुमार चंद्रा ने पुलिस को बताया है कि विजय घाट के मंदिर के पास कीर्तन हो रहा था, जिसे वह देखने के लिए गया था. कीर्तन खतम हुआ तो वह घर आने लगा तो बोधन यादव तथा राजेंद्र यादव ने उसे देखकर कहा कि उसके भाई को नशा कराते हो, कहते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. फिर दोनों ने मारपीट से रामकुमार चंद्रा को चोट आई है. पुलिस ने दोनों व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!