Janjgir SP Meeting : पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले भर के थाना और एसडीओपी ऑफिस के मददगार पुलिसकर्मियों की बैठक ली, दिए अनेक निर्देश

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले भर के थाना और एसडीओपी ऑफिस के मददगार पुलिसकर्मियों की बैठक ली और एसपी ने कई निर्देश दिए. थानों के रिकार्ड दुरुस्त करने और प्रकरणों की पेंडेंसी निपटाने के लिए एसपी ने एक अलग पहल की और थानों के टीआई को निर्देश देकर काम करने के बजाय, मददगार पुलिसकर्मियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

आपको बता दें, अक्सर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर निर्देश देते हैं, लेकिन एसपी विजय अग्रवाल ने मददगार पुलिसकर्मियों की मीटिंग लेकर सभी रिकॉर्ड ठीक करने को कहा.

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दस्तावेज संधारण को व्यवस्थित करने, गुंडा बदमाश की लिस्ट बनाने, जब्त गाड़ियों की जानकारी तैयार करने को कहा गया है, वहीं पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन और बंदूक लायसेंस के आवेदन पेंडिंग है. इन सभी कमियों को 3 दिनों के भीतर अभियान चलाकर दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!