Janjgir Thief : बाराद्वार क्षेत्र में चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने मुक्ताराजा गांव में चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों से बाइक को जब्त किया है और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरेंद्र टंडन और अमित लिबर्टी, बाइक को बिक्री के लिए मुक्ताराजा गांव में घूम रहे थे. पुलिस ने बाइक के पेपर दिखाने को कहा तो पेपर उसके पास नहीं थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

पुलिस ने बाइक को जब्त कर उससे पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों ने चार माह पहले रायपुर से बाइक की चोरी की थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

आपको बता दें, आरोपी धीरेंद्र टण्डन, मस्तूरी थाना क्षेत्र के डगनिया गांव और अमित लिबर्टी, सरकंडा थाना के उरइहापारा के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!