JanjgirChampa News : 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, भेजा गया जेल, नगरदा पुलिस की कार्रवाई, कोरबा जिले का रहने वाला है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. नगरदा थाना क्षेत्र के डड़ाई गांव से आरोपी रोशन भारद्वाज को पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने जब्त किया है.

दरअसल, नगरदा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति डड़ाई से सिवनी चाम्पा की ओर बड़ी मात्रा में महुआ शराब लेकर जा रहा है. मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और घेराबंदी कर उसे पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

पुलिस ने आरोपी रोशन भारद्वाज के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस जब्त किया कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

आपको बता दें कि आरोपी रोशन भारद्वाज, कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अखरापाली गांव का रहने वाला है.

error: Content is protected !!