JanjgirChampa News : …जब यात्री बस में अचानक निकलने लगा तेज धुआं, डरे-सहमे बस से नीचे उतरे यात्री, आसपास में मच गया था हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब यात्री बस से तेज धुआं निकलने लगा और डरे-सहमे यात्री बस से नीचे उतरे. मौके पर मौजूद यात्री भयभीत नजर आए.



दरअसल, यात्री बस खरसिया से जैजैपुर जा रही थी. बस देवरघटा गांव पहुंची थी कि मुख्यमार्ग में बीच सड़क पर बस के अंदर से धुआं निकलने लगा. धुआं देख बस में सवार यात्री भयभीत हो गए और डर-सहमे तत्काल नीचे उतरे. यहां सड़क पर खड़ी बस से तेज धुआं निकलने के बाद आसपास में धुआं फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

यात्री अपनी जान को सांसत में देखकर काफी परेशान थे. हालांकि, राहत की बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. धुआं बन्द होने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. मामले में पता चला है कि बस में शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिसकी वजह से बस में तेज धुआं निकला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!