अब यहां पहुंच गया है मानसून, इस दिन तक छत्तीसगढ़ में दे सकती है दस्तक, मौसम विभाग ने जारी भारी बारिश की चेतावनी.. पढ़िए

कोलकाता: Monsoon will arrive in Chhattisgarh दक्षिण पश्चिम मॉनसून अपनी शुरुआत की सामान्य तिथि से कम से कम चार दिन पहले पश्चिम बंगाल में पहुंच गया और राज्य के उप-हिमालयी जिलों के कुछ हिस्सों पर छा गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। वहीं बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 10 जून के आस-पास मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।

 



 

 

Monsoon will arrive in Chhattisgarh विभाग ने कहा कि उत्तरी ओडिशा के तटीय हिस्से और पश्चिम बंगाल के गंगा वाले भाग पर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने और बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

 

मौसम विभाग ने मॉनसून की शुरुआत के कारण 8 जून की सुबह तक कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य शुरुआत की तिथि यानी एक जून से तीन दिन पहले 29 मई को ही केरल पहुंच गया था।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!