नेटफ्लिक्स की वो पांच भारतीय वेब सीरीज जिन्होंने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को बनाया पॉपुलर, आपने मिस तो नहीं किया ये बेव सीरीज

नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इन दिनों अपने विदेशी और देसी कंटेंट की वजह से सुर्खियों में हैं. जिस तरह से सिनेमाघरों में हर हफ्ते किसी फिल्म का इंतजार रहता है, वैसे ही इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई सीरीज का भी फैन्स बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह विदेशी ओटीटी प्लेटफॉर्म है और इसे भारत में पॉपुलर बनाने में जहां इंटरनेशनल सीरीज का अहम योगदान है, वहीं कुछ भारतीय वेब सीरीज भी हैं, जिन्होंने खूब रंग जमाया है. इन वेब सीरीज में सेक्रेड गेम्स, दिल्ली क्राइम, जमताड़ा, सिलेक्शन डे और गूल के नाम प्रमुखता से आते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कुछ भारतीय वेब सीरीज पर…

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

1. सेक्रेड गेम्स (Scared Games)
गणेश गायतोंडे की शानदार एक्टिंग और कमाल की स्टोरी लाइन ने पूरे देश को बांधकर रख दिया. अनुराग कश्यप की इस वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स को भारत में पॉपुलर बनाने में अहम भूमिका निभाई. इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे जैसे सधे हुए कलाकार नजर आए. वेब सीरीज के द सीजन रिलीज हो चुके हैं.

 

2. दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)
दिल्ली गैंग रेप केस पर आधारित इस क्राइम ड्रामा में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग जैसे किरदार नजर आए. इमोशनल कहानी ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. इसके दूसरे सीजन का इंतजार है.

 

3. जामताड़ा (Jamtara)
झारखंड के जामताड़ा के कुछ युवा एक कॉल सेंटर शुरू करते हैं और फिर लोगों को ठगते हैं. यह कहानी काफी पॉपुलर हुई है और सीरीज के दूसरे सीजन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

4. सिलेक्शन डे (Selection Day)
क्रिकेट पर आधारित यह वेब सीरीज अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है. इसमें महेश मांजरेकर, राजेश तैलंग और रत्ना पाठक शाह नजर आए.

 

5. गूल (Ghoul) 
राधिका आप्टे की इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया गया, यह तीन एपिसोड की वेब सीरीज है. इसमें राधिका आप्टे के साथ मानव कौल नजर आए. राधिका की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और यह मिनी सीरीज हिट रही.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!