दोस्त की पीठ पर बैठी यह टूटे दांत वाली लड़की है बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस, दिमाग पर जोर डालिए और बताइए इसका नाम? देखें तस्वीर

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दो छोटी बच्चियां दिख रही हैं. फोटो में दिख रहा है कि एक बच्ची ने दूसरी को अपने पीठ पर उठाया है. पीठ पर बैठी बच्ची के दांत टूटे हुए हैं. ये दोनों प्यारी बच्चियां अब बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस हैं. इनके लाखों हजारों फैंस हैं और स्टाइल और ग्लैमर के मामले में तो ये बड़ी एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ती है. लोग इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोग इनके बचपन की फोटो देख कर इन्हें पहचान जाते हैं तो कई अभी भी नहीं पहचान पाए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

बता दें कि ये छोटी सी लड़की बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हैं. यह जिस लड़की के पीठ पर बैठी हैं वह भी आज के समय में बड़ी एक्ट्रेस बन गई है. यह कोई और नहीं अनन्या पांडे हैं और यह चंकी पांडे की लाडली हैं. बड़ी होने के बाद भी ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं. अनन्या आए दिन सोशल मीडिया पर सुहाना के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं और एक दूसरे को प्यार लुटाती रहती हैं. अनन्या और सुहाना दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

अनन्या पांडे कई सारी फिल्में कर चुकी हैं. हाल ही में वह दीपिका पादुकोण के साथ गहराइयां में नजर आई थीं. वहीं सुहाना अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वह खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से  बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. उनकी फिल्म से पहले ही सुहाना अपनी ब्यूटी और स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. वह सबसे लोकप्रिय स्टारकिड में से एक हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!