दुनिया के सामने Salman Khan ने क्यों कहा Arjun Kapoor के पापा को ‘थैंक्यू’.. पढ़िए

जबसे मलाइका और अर्जुन (Malaika Arjun) का रिश्ता सामने आया है, तभी से सलमान खान (Salman Khan) कपूर परिवार से थोड़ी दूरी बनाकर रखते हैं. लेकिन हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा किया कि किसी को भी यकीन ही नहीं हुआ. सलमान खान ने सबके सामने अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) को थैंक्यू बोला है.

 



 

सलमान ने कहा शुक्रिया
सलमान खान (Salman Khan) ने आईफा 2022 में अपने दिल खोलकर बात की और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने सालों तक उनका साथ दिया और इंडस्ट्री का सफलतम अभिनेता बनाया. इन लोगों में अर्जुन कपूर के पिता और निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapooe) का नाम भी शामिल रहा. सलमान खान ने आईफा 2022 में बोनी कपूर को धन्यवाद कहा और बताया कि उन्होंने हमेशा बॉलीवुड के भाईजान का साथ दिया. निर्माता बोनी कपूर ने सलमान खान को ‘वांटेड’ नाम की फिल्म दी थी, जिसने उनकी बॉक्स ऑफिस पर वापसी कराई. इस फिल्म के बाद सलमान खान ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की नई कहानी रच डाली.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

बोनी कपूर की तारीफ में कही बातें
आईफा 2022 में सलमान खान ने बोनी कपूर को धन्यवाद कहते हुए कहा कि जब मैं बुरे दौर से गुजर रहा था, तब बोनी कपूर जी ने मेरी मदद की थी. बोनी कपूर जी ने मुझे ‘वांटेड’ जैसी फिल्म दी, जिसने मेरी बॉक्स ऑफिस पर वापसी कराई. वांटेड के अलावा बोनी जी ने मुझे ‘नो एंट्री’ नाम की मूवी भी दी, जो अनिल कपूर की कमबैक मूवी थी. बोनी जी ने मेरी हमेशा मदद की है, जिसके लिए मैं उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

पुरानी बातें भूले सलमान?
सलमान खान शुरू से ही बोनी कपूर के परिवार के हमेशा करीब रहे हैं. यही नहीं सलमान खान और अनिल कपूर की भी काफी अच्छी दोस्ती रही है. यही नहीं, अर्जुन कपूर को लॉन्च करने में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ था. कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि सलमान ने खुद अर्जुन कपूर को जिम ट्रेनिंग दी थी. कुछ वक्त पहले जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजीदीकियों की खबरें आई तब भाईजान का पारा थोड़ा चढ़ गया लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान खान ने पुरानी बातों पर मिट्टी डाल दी है और जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!