फटी रह गई आंखें जब घर में घूमते मिले एक दर्जन से ज्यादा मगरमच्छ, मचा हड़कंप…

उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह चौंक गया है। दरअसल एक घर में मगरमच्छ के एक दर्जन से ज्यादा अंडे मिले हैं। इन अंडों में से 5 पांच मगरमच्छ के बच्चे बाहर भी निकल आए हैं।

 



इन मगरमच्छ के बच्चों को ग्रामीणों ने एक टोकरी में सुरक्षित रखा हुआ है। इस घटना से स्थानीय इलाकों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने मगरमच्छ के बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया, और वन विभाग की टीम ने दूर जंगलों में जाकर इन्हें छोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार, मामला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी नगर पंचायत खादर इलाके के भदौला गांव का है। यहां रहने वाले अरुण त्यागी नाम के शख्स के घर से मगरमच्छ के एक दर्जन से ज्यादा अंडे मिलने से सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि, जहां ये अंडे मिले हैं वो घर सोनाली नदी से निकलने वाले एक नाले के पास है। जहां दो साल पहले भी एक बड़ा सा मगरमच्छ निकला था। जिसे टीम ने पकड़कर कहीं दूर जंगलों में छोड़ दिया था। दो साल बाद फिर उसी घर से मगरमच्छ के एक दर्जन से ज्यादा अंडे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!