Ind vs Eng: भारतीय टीम के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकार्ड, पहली बार टेस्ट इतिहास में हुआ

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बर्मिंघम टेस्ट मैच भुलाने वाला रहा। इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे टीम इंडिया कभी भी याद नहीं करना चाहेगी। तीन दिन तक मैच पर पकड़ बने रखने के बाद आखिरी दो दिन में सबकुछ उनके हाथ से निकल गया। इंग्लैंड ने 378 रन का विशाल लक्ष्य हासिल किया और टीम के नाम जुड़ा एक बेहद शर्मनाक रिकार्ड।

 



भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त लेकर पहुंची थी लेकिन वह इसे बनाए रखने से चूक गई और अब 2-2 की बराबरी पर वापस लौटेगी। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 284 रन पर ढेर कर 132 रन की बढ़त बनाई थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया 245 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड के सामने 378 रन का लक्ष्य रखा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इंग्लैंड ने मैच के आखिरी दिन 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह पहला मौका है जब 350 रन का लक्ष्य रखने के बाद भारतीय टीम इसे बचा नहीं पाई।

टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकार्ड

भारत ने अब तक इससे पहले कभी भी 350 रन से उपर का लक्ष्य रखने के बाद हार का सामना नहीं किया था। यह पहला मौका है जब किसी टीम ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने में कामयाबी हासिल की। भारत ने 350 रन का स्कोर बनाने के बाद 37 मुकाबले में जीत दर्ज की थी जबकि 15 मैच ड्रा पर खत्म हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

भारत के खिलाफ बड़ा चेज

इंग्लैंड की टीम ने 378 रन के लक्ष्य का पीछा कर नया रिकार्ड बनाया है। इससे पहले आस्ट्रेलिया की टीम ने 1977 में टेस्ट में भारत के खिलाफ 339 रन के सबसे बड़े स्कोर का पीछा कर जीत हासिल की थी।

वहीं 1987 में वेस्टइंडीज की टीम ने 276 रन का लक्ष्य भारत के खिलाफ हासिल किया था। साउथ अफ्रीका ने 2022 में भारत के खिलाफ 240 रन का पीछा कर जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!