Janjgir Accused Arrest : यात्री बस में बैठी महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने यात्री बस में बैठी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



पीड़ित महिला ने मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बस में बैठ कर वह चंडीपारा गांव जा रही थी, तभी बगल सीट में बैठा युवक महिला की हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा. बस जब पकरिया नहर पुल के पास रुकी तो आरोपी शख्स अपने साथ चलने की जबरदस्ती करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया था, जिसके बाद आरोपी श्रवण नायक को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में महिला से छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!