Janjgir Attack : बुजुर्ग चाचा पर भतीजे ने चाकू से हमला, घायल चाचा को अस्पताल में किया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भाठापारा में मामूली बात पर बुजुर्ग पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले से बुजुर्ग के पीठ और पेट में चोट आई है, जिसका जिला हॉस्पिटल जांजगीर में चल रहा है. डॉक्टर ने फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया है. पुलिस ने घटना पर एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है.



मिली जानकारी के अनुसार. जांजगीर की दीनदयाल कालोनी निवासी राजू सूर्यवंशी (60 वर्ष) का पुस्तैनी मकान भाठापारा में है, जहां से वह ट्रैक्टर पर पुरानी लकड़ी लोड करवा रहा था, जिस पर उसके भतीजे हंसराज सूर्यवंशी ने आपत्ति की. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा. विवाद के बाद तैश में आए भतीजे हंसराज ने अपने चाचा राजू सूर्यवंशी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ और पेट में चोटें आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

आसपास के लोगों ने और परिजन ने मिलकर राजू सूर्यवंशी को जांजगीर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका ईलाज किया जा रहा है. डॉक्टर ने राजू सूर्यवंशी को खतरे से बाहर बताया है. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से संपत्ति का विवाद चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!