Janjgir Big Breaking : शव जलाने के मामले को लेकर 2 पक्षों में विवाद, एक पक्ष की जलती चिता को बुझाया गया, मुक्तिधाम का प्रयोग करने पर भड़का एक पक्ष, दूसरे पक्ष ने शव रखकर चक्काजाम किया, कार्रवाई की कर रहे मांग, मौके पर SDOP, तहसीलदार और पुलिस बल मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार बस्ती में मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. एक पक्ष ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताते हुए जलती चिता को बुझा दिया. फिर दूसरा पक्ष भी भड़क गया और सड़क पर शव को रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया. मामले की गम्भीरता को देखते हुए चाम्पा एसडीओपी, बाराद्वार तहसीलदार समेत कई थाना क्षेत्रों के टीआई मौजूद हैं.दरअसल, बाराद्वार बस्ती में एक पक्ष के युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद मुक्तिधाम में उसकी चिता जलाई जा रही थी. आग धधक गई थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और अपना मुक्तिधाम बताते हुए दाह संस्कार पर आपत्ति की. फिर लोग भड़क गए और जलती चिता को बुझा दी गई.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस बात से दाह संस्कार करने वाले पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर बाराद्वार-जैजैपुर मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया. फिलहाल, मौके पर पहुंचे अफसरों द्वारा लोगों से बात की जा रही है. आक्रोशित लोगों के द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है. अभी मौके पर तनाव है, जिसकी वजह से पुलिस बल तैनात किया गया है.

मामले में चाम्पा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि श्मशान घाट में चिता जलाने को लेकर विवाद हुआ है और जलती चिता को बुझाने के मामले को लेकर आक्रोश है. लोगों से चर्चा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!