JanjgirChampa Follow-Up News : चिता बुझाने का मामला, 9 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार, अभी भी मौके पर आक्रोश, सरपंच की गिरफ्तारी को लेकर लोग अड़े, सड़क किनारे शव को रखकर प्रदर्शन

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार बस्ती में मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा क़ि एक पक्ष के लोगों ने जलती चिता को बुझा दी तो दूसरे पक्ष के लोगों ने चक्काजाम कर दिया. बाराद्वार पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर चिता को बुझाने वाले और शव का अपमान करने वाले 9 लोगों पर नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ जुर्म किया है और 3 लोगों को गिरफ्तार भी पुलिस ने कर लिया है, लेकिन गांव का सरपंच फरार है, जिसके बाद लोग उसकी गिरफ्तारी को लेकर अड़े हैं और शव को सड़क किनारे रखे हुए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, बाराद्वार बस्ती में एक पक्ष के युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद मुक्तिधाम में उसकी चिता जलाई जा रही थी. वहां आग धधक गई थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और अपना मुक्तिधाम बताते हुए दाह संस्कार पर आपत्ति की. फिर लोग भड़क गए और जलती चिता को बुझा दी गई.

इस बात से दाह संस्कार करने वाले पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर बाराद्वार-जैजैपुर मुख्यमार्ग पर रात में 1 घण्टे चक्काजाम कर दिया. अभी मौके पर तनाव है, जिसकी वजह से पुलिस बल तैनात किया गया है.

मामले में चाम्पा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि श्मशान घाट में चिता जलाने को लेकर विवाद हुआ है और जलती चिता को बुझाने के मामले को लेकर परिजन की रिपोर्ट पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. 3 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है, वहीं सरपंच की गिरफ्तारी को लेकर लोग अड़े हैं और वे आक्रोशित हैं. लोगों से चर्चा की जा रही है. मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!