Janjgir News : पिकअप की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, जशपुर ले जाकर पिकअप को टुकड़ों में काट दिया था, ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने छवारीपाली गांव से पिकअप की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी ने पिकअप को टुकड़ों में काट दिया था. 2 आरोपी चन्द्रपुर क्षेत्र और 2 आरोपी जशपुर के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, छवारीपाली गांव के गौरीशंकर पटेल ने डभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई की रात घर के पास खड़ी पिकअप गाड़ी की चोरी हो गई है. इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था. इस बीच मुखबिर से एक संदेही का पता चला, जिसके बाद कॉल डिटेल के आधार पर चन्द्रपुर क्षेत्र के परसापाली गांव के सहनूराम सिदार से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने साथी मंजीत जांगड़े के साथ शार्ट सर्किट करके पिकअप को स्टार्ट किया था और जशपुर के टांगरटोली गांव में अख्तर खान के पास छोड़ आया था.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

वहां आरोपियों ने पिकअप को टुकड़ों में बांट दिया था. पुलिस ने टुकड़ों में बंटे पिकअप के हिस्से को भी जब्त किया है. मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!