Janjgir Big News : महानदी में बहे युवक की लाश 31 घन्टे बाद मिली, घटनास्थल से 2 किमी दूर महानदी किनारे तैरती मिली युवक की लाश, कल सुबह नहाने गया था युवक, रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से पहुंची थी SDRF की टीम

जांजगीर-चाम्पा. हसौद के देवरीमठ गांव में नहाने गया युवक महानदी में कल बह गया था, जिसकी लाश 31 घन्टे बाद घटनास्थल से 2 किमी दूर डोटमा गांव में मिली है. महानदी के किनारे युवक का शव तैरता मिला, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि कल सोमवार को सुबह 7 बजे देवरीमठ गांव का 32 वर्षीय मनोज कुर्रे, महानदी में नहाने गया था. यहां वह महानदी की गहराई में चला गया, जिसके बाद वह तेज बहाव में बह गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, फिर गोताखोर को बुलाया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

शाम तक जब युवक का पता नहीं चला तो बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया. आज सुबह युवक की सर्चिंग शुरू हुई तो घटनास्थल में युवक का पता नहीं चला. पुलिस ने आसपास गांवों में मुनादी कराई थी, जिसके बाद दोपहर 2 बजे पुलिस को पता चला कि घटनास्थल से 2 किमी डोटमा गांव में युवक की लाश मिली है. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां लोगों की भीड़ जूट गई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!