Janjgir BigNews FIR : दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने वाले 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, तफ़्तीश कर रही है पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने वाले पति, सास, ससुर और 3 डेढ़ सास के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है.

 



पुलिस ने बताया कि शांति बाई साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि शादी के बाद से दहेज में 1 एकड़ जमीन और बाइक की मांग कर उसके पति देव व्यासनारायण साहू, ससुर खेमलाल साहू, सास महेतरीन साहू, डेढ़ सास ज्ञान साहू, श्याम साहू, लक्ष्मी साहू के द्वारा शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

फिलहाल, मामले में हसौद पुलिस ने पति, सास, सासु और 3 डेढ़ सास समेत 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!