Anupamaa के बेटे को शो से रातोंरात निकाला, इस हरकत से गुस्सा होकर प्रोड्यूसर ने उठाया कदम. जानिए क्या है मामला…

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) लोगों का पसंदीदा शो है. इस शो ने टीआरपी की लिस्ट में हमेशा अपना पहला नंबर बनाए रखा है. शो ने शुरुआत से ही लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. यही नहीं इस शो के कैरेक्टर्स भी अब लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना चुके हैं लेकिन इस शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अनुपमा के बेटे समर का रोल निभाने वाले पारस कलनावत (Paras Kalnawat) को शो से अचानक बाहर कर दिया गया है. ‘अनुपमा’ के मेकर्स ने अचानक उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है और यह साफ कर दिया है कि पारस अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे.

 



 

 

पारस का कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म

‘अनुपमा’ में समर का रोल निभाने वाले पारस कलनावत का कॉट्रैक्ट खत्म कर दिया है और अब वो शो का हिस्सा नहीं होंगे. शो के मेकर्स ने यह एक्शन एक्टर के दूसरे चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पर लिया है. आपको बता दें पारस ने दूसरे चैनल पर ‘झलक दिखला जा 10’ साइन किया है और इसी बात से मेकर्स पारस से खफा हैं. मेकर्स के मुताबिक, पारस ने प्रतिद्वंदी चैनल पर शो साइन करने से पहले उन्हें जानकारी नहीं दी. कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने की वजह उन्हें इस शो से हटा दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

मेकर्स ने लगाया पारस पर आरोप

‘अनुपमा’ के निर्माता राजन शाही ने पारस के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कहा कि हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को स्वीकार नहीं करेंगे. हमने एक एक्टर के रूप में उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है. हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं. आपको बता दें कि प्रोडक्शन हाउस का पारस पर आरोप है कि उन्होंने डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लेने से पहले उन्हें जानकारी नहीं दी. सूत्रों के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम ने हमेशा एक्टर्स के साथ तालमेल बिठाया है वो कभी किसी को दूसरे प्रोजेक्ट लेने से रोकते नहीं हैं. पारस के साथ भी ऐसा था. इससे पहले उनके एक दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर डेट्स को एडजस्ट किया गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

किरदार से नाखुश थे पारस

दूसरी तरफ पारस इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं. एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अनुपमा के साथ सबकुछ अच्छा था लेकिन मेरे किरदार में कुछ बदलाव नहीं दिख रहा था. मैं राजन सर और उनकी टीम का बहुत सम्मान करता हूं. अपने करियर के इस पड़ाव पर मैं कुछ नया करना चाहता हूं. साथ ही मैं कहना चाहता हूं कि मैंने अपने फैसले के बारे में प्रोडक्शन हाउस को बताया था. हालांकि चैनल के कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों की वजह से झलक को साइन करने के बाद अनुपमा के साथ काम करना पॉसिबल नहीं होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!