Janjgir BJP Memorandum : बस्ती बाराद्वार में जलती चिता को बुझाने का मामला, सरपंच को बर्खास्त करने का मुद्दा उठा, भाजपा अजा मोर्चा ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा. बस्ती बाराद्वार में जलती चिता को बुझाने के मामले में सरपंच जगदीश उरांव की गिरफ्तारी के बाद बर्खास्तगी की मांग उठी है. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे समेत पदाधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है.

 



दरअसल, बस्ती बाराद्वार में एक युवक की मौत के बाद उसके शव को जब जलाया जा रहा था तो सरपंच जगदीश उरांव समेत अन्य लोग पहुंचे और जलती चिता को बुझा दिया. इस मामले में विवाद के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरपंच समेत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते चक्काजाम किया था. प्रकरण में पुलिस ने सरपंच समेत 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की है और जेल भेजा है, लेकिन अब सरपंच जगदीश उरांव को पद से बर्खास्त करने की मांग उठी है और भाजपा अजा मोर्चा के नेताओं ने कार्रवाई करने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इस मौके पर संतोष लहरे, मोतीलाल डहरिया, आशुतोष गोस्वामी, मयंक परमहंस, तेजराम रत्नाकर, ललित कुर्रे
भुरी बाई सूर्यवंशी (पार्षद), दिलीप बर्मन, देवानंद गढ़वाल, रमेश सोनवानी, प्रेमलता कौशिक, गोलू दुबे, लक्ष्मी सारथी, कार्तिक सूर्यवंशी, संतोषी साहू, गज्जू कर्ष समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!