Janjgir Crocodile Child : कोटमीसोनार की गली में मिला मगरमच्छ का बच्चा, पहले भी मिल चुका है मगरमच्छ का बच्चा, मगरमच्छ का बच्चा मिलने के बाद फिर क्या हुआ… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की गली में एक फिर मगमच्छ का बच्चा मिला है. स्थानीय लोगों को मगरमच्छ का बच्चा दिखा, उसके बाद उसे पकड़कर क्रोकोडायल पार्क में छोड़ दिया गया. मगरमच्छ के बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी रही.

 



आपको बता दें, कोटमीसोनार गांव में प्रदेश का पहला क्रोकोडायल पार्क है, जहां 3 सौ से ज्यादा मगरमच्छ हैं. इन्हीं मगरमच्छों के बच्चे, बारिश के दिनों में कोटमीसोनार गांव की गलियों में अक्सर मिलते हैं. पिछले बरसों में भी मगरमच्छ के बच्चे ग्रामीणों को मिलते थे, जिसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ते रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

इस बार दिलसिंह बघेल को गली में मगरमच्छ का बच्चा मिला, जिसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया है. यह भी बता दें, पिछले बरसों में बड़े मगरमच्छ भी तालाबों से निकलकर गली में घूमते मिले थे और कुछ ट्रेन से कट गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!