Janjgir Death : तालाब में डूबने से युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के खोंड़ गांव के तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.



पुलिस के मुताबिक, खोंड़ गांव का 31 वर्षीय संजय बरेठ, जुन्ना तालाब में नहाने गया था. इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और परिजन का बयान दर्ज किया है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

error: Content is protected !!