Janjgir News : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, इंस्टीट्यूट संचालक महिला आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाघड़ी करने वाली इंस्टीट्यूट संचालक आरोपी महिला करुणा शर्मा को बिलासपुर के रामा लाईफ सिटी से गिरफ्तार किया है.

 



जांजगीर के न्यू चंदनियापारा की रहने वाली महिला सीमा वस्त्राकार ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिलासपुर के रामा लाईफ सिटी की रहने वाली महिला करुणा शर्मा ने 2017- 2018 में जांजगीर में रहकर अपने पति राजीव नयन शर्मा के साथ एक इंस्टीट्यूट चलाती थी. इसी दौरान 2019 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के 14580 पद पर भर्ती निकली गई थी, जिसमें करुणा शर्मा ने सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला में नौकरी लगवाने के नाम पर इंस्टीट्यूट में कोचिंग कर रही सीमा वस्त्राकार से पांच लाख पच्चास हजार रुपये, राधिका कश्यप एवं रंजीता कश्यप से चार-चार लाख रुपये लिए थे और तीनों की नौकरी नहीं लगवाई.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

नौकरी नहीं लगने पर तीनों ने रकम वापस मांगी, किन्तु आरोपी महिला करुणा शर्मा रकम वापस करने से टालमटोल करने लगी और रकम वापस नहीं की, जिसके बाद सीमा वस्त्राकार द्वारा सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी महिला करुणा शर्मा को बिलासपुर के रामा लाईफ सिटी से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!