Janjgir FIR : सक्ती क्षेत्र की महिला सरपंच से गाली-गलौज और मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती थाना क्षेत्र के भेड़ापाली गांव की महिला सरपंच से गाली- गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



सरपंच पिंकी जगत ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि वह आमापाली के पनखती तालाब में पचरी निर्माण करा रही है. इसी दौरान आमापाली के शिव पटेल, संतोष गोंड, मोती गोंड आए और पचरी निर्माण में त्रुटि है, कहकर सरपंच पिंकी जगत से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे एवं जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!