Janjgir Police Action : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक बाईक भी जब्त,भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को पकड़ा है. साथ ही, परिवहन में उपयोग की हुई बाईक को भी जब्त किया है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स मोटर साईकिल में महुआ शराब की बिक्री हेतु तरौद से किरारी की ओर रवाना हुआ है.

जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शख्स को पकड़ा और उसके पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. साथ ही, परिवहन में उपयोग कि हुई बाईक को भी जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम राजेश कुमार गोड़ निवासी इंदिरा उद्यान के पीछे अकलतरा बताया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

पुलिस ने आरोपी शख्स राजेश कुमार गोड़ के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!