JanjgirChampa FIR : पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी, बाप-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ ipc की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



शिकायत में दिलीप सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया है कि गांव की ठेला दुकान के पास सामान लेने गया था और अपना सामान लेकर वापस आ रहा था. उसी समय संजय सूर्यवंशी आया और पुरानी रंजिश को लेकर बोला कि मैं कहीं भी आ जा सकता हूं तो उसने बोला कि आपको कौन मना कर सकता है, बोलने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगा, तभी उसका लड़का हितेश आया और मारपीट करने लगा. मारपीट से दिलीप सूर्यवंशी को चोट आई है. पुलिस ने दोनों आरोपी बाप-बेटे आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!