JanjgirChampa News : जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी के खिलाफ मुलमुला थाने में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में जमीन बंटवारे की मांग करने पर मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरियरा गांव निवासी तोरण राठौर ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति रामकुमार सिंह राठौर ने अपने बड़े भाई से बोला कि जमीन और घर का बंटवारा करते है, इतने में उसके पति के बड़े भाई जेठ राजकुमार राठौर ने तैश में आकर घर जमीन बंटवारे की मांगने पर गाली-गलौज करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

जिसे उसके पति ने मना किया तो उसके बड़े भाई राजकुमार राठौर, उसकी पत्नी संतोषी राठौर, उसका बेटा शौर्य सिंह राठौर व सिद्धार्थ सिंह राठौर चारों गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे. जिससे रामकुमार सिंह राठौर को चोट आई है.

मामले में मुलमुला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!