JanjgirChampa Big News : रेलवे ट्रैक में जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से रेलवेकर्मी की मौत, ऐसे आए चपेट में… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक में केसला गांव के पास जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में आने से रेलवे कर्मी अंजोर सिंह गोंड़ की मौत हो गई है. सूचना के बाद बाराद्वार पुलिस मौके पर पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



बाराद्वार थाने के टीआई रंजीत सिंह कंवर ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ बाराद्वार में कार्यरत था और अंजोर सिंह गोंड़, बाराद्वार में ट्रेक मेन्टनेन्स का काम करता था. अंजोर सिंह की जेठा से बाराद्वार की ओर अप लाइन में चाबीदारी की ड्यूटी लगी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

इसी दौरान रेलवे ट्रैक में केसला गांव के पास पहुंचा था कि जनशताब्दी ट्रेन आ गई और अंजोर सिंह गोंड़ को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

Related posts:

error: Content is protected !!