JanjgirChampa News : विधायक नारायण चन्देल ने अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आंदोलन का किया समर्थन, आंदोलन स्थल पर पहुंचकर राज्य सरकार को अधिकारी-कर्मचारी विरोधी बताया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक के पास अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का 2 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पिछले 3 दिनों से जारी है. आज यहां विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चन्देल, आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे और आंदोलन को सम्बोधित किया.

 



विधायक नारायण चन्देल ने कहा है कि राज्य की भूपेश सरकार को अधिकारी-कर्मचारी हितों की कोई परवाह नहीं है, तभी तक छग के 5 लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ गया है. सरकार की हठधर्मिता की वजह से दफ्तरों में कामकाज ठप है और आम लोग परेशान हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की मांग जायज है और राज्य सरकार को इनकी मांग को तत्काल पूरा करना चाहिए. सरकार अपने अड़ियल रवैये पर कायम रहती है तो सरकार को जगाने विधानसभा में मुद्दा उठाया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!