PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन जारी होगी 12वीं किस्त

PM Kisan 12th Installment Update: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. पीएम मोदी जल्दी ही पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment Released) जारी करने वाले हैं. दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है.

 



 

 

कब आएगा 12वीं किस्त का पैसा?
पीएम किसान की अगली किस्त अगस्त में आने वाली है. दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है. वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस हिसाब से इस महीने के लास्ट तक किसानों के खाते में पीएम किसान की 12वीं किस्त आ सकती है. इस हिसाब से दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

e-KYC के बिना नहीं मिलेगा पैसा
आपको बता दें कि e-KYC के बिना आपकी किस्त अटक सकती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी गई है. पीएम किसान पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा. ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

 

 

जानिए इसके प्रोसेस

1. आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ‘ईकेवाईसी’ विकल्प पर क्लिक करें
2. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें.
3. आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से पूरा कर सकते हैं.
4. इसके लिए सबसे पहले आप पोर्टल पर जाएं.
5. दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे. सबसे ऊपर e-KYC लिखा मिलेगा. इस पर क्लिक करें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!