Rahul Rescue Documentary : डॉक्यूमेंट्री तैयार करने पिहरीद गांव पहुंची दिल्ली से टीम, मौके पर मालखरौदा तहसीलदार मौजूद, ग्रामीणों की लगी भीड़

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में चलाए गए देश के सबसे बड़े रेस्क्यू अभियान की डॉक्यूमेंट्री तैयार करने दिल्ली से टीम पिहरीद गांव पहुंची है और मौके का निरीक्षण कर टीम द्वारा कैमरे से रिकॉडिंग की जा रही है.



दिल्ली से 7 सदस्यीय टीम पिहरीद पहुंची है, जिसके बाद लोग मौके पर हैं और काफी उत्सुकता नजर आ रही है. इस दौरान मालखरौदा तहसीलदार संजय मिंज भी उपस्थित हैं, वहीं ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई, प्रदेश में214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त...

आपको बता दें, 10 जून को मासूम राहुल, 65 फीट गहरे बोर में गिर गया था, जिसे 105 घन्टे के रेस्क्यू के बाद सकुशल बाहर निकाला गया था. इस दौरान 65 फीट गहरे गड्ढे और मौके पर बनाई सुरंग पर डाक्यूमेंट्री बनाने के निर्देश दिए गए थे. बताया जा रहा है कि इसी के तहत दिल्ली से टीम डाक्यूमेंट्री बनाने पहुंची है. राहुल के रेस्क्यू के बाद रायपुर से भी प्रशासन अकादमी की टीम ने भी पहुंचकर मौके का जायजा लिया था.

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : नगर पंचायत डभरा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण शुरू

error: Content is protected !!