बेताब में सनी देओल की हीरोइन अमृता सिंह का बदल गया है लुक, लेटेस्ट फोटो देख कर फैंस बोले- क्या ये वही बबली एक्ट्रेस है? देखिए तस्वीर..

अमृता सिंह (Amrita Singh) ने अपने करियर में अनगिनत हिट फिल्में दी है. उन्होंने अपने समय में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. बेताब में वह सनी देओल (Sunny Deol) के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया. यह एक लवस्टोरी थी जो हिट रही. फिल्म में उनपर फिल्माया गया गाना ‘जब हम जवां होंगे’ उस दौर में युवाओं के जुबान पर रहा करता था. इस फिल्म में वह एक टीनेज लड़की के रोल में थी.

 



 

 

बता दें कि 9 फरवरी, 1958  में जन्मी अमृता सिंह रुखसाना सुल्तान और शविंदर सिंह विर्क की बेटी हैं. कई फिल्मों में काम करने के बाद अमृता ने 1992 में सैफ़ अली ख़ान से शादी की. तब उनकी शादी चर्चे में थी, वह सैफ से बारह वर्ष बड़ी थीं. अमृता के दो बच्चे इब्राहिम और सारा अली ख़ान हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

उन्होंने सनी देओल, संजय दत्त, अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ हिट जोड़ी बनाई. 1993 में फिल्म रंग के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और 2002 में उन्होंने कमबैक किया और उन्होंने भगत सिंह में बॉबी देओल की मां का रोल किया. उन्होंने कुछ टीवी शो भी किया और 2007 में फिल्म शूटआउट ए लोखंडवाला में गैंगस्टर माया डॉलास यानी विवेक ओबेरॉय की मां रत्नाप्रभा डॉलास के रोल में नजर आईं.
बाद में वह 2010 में फिल्म कजरारे और औरंगजेब में दिखीं. फिल्म टू स्टेट्स में वह अर्जुन कपूर की मां के रोल में दिखी और 2016 में वह फ्लाइंग जाट में टाइगर श्रॉफ की मां के रोल में दिखीं. अमृता अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं और वह अक्सर मां के रोल में नजर आती हैं. लुक में वह काफी बदल चुकी हैं और फैंस के लिए पहचानना मुश्किल है कि यह वही बेताब की प्यारी सी लड़की हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!