पूरी तरह बदल गया है ‘डिंपल गर्ल’ प्रीती जिंटा का लुक, PHOTO हुई वायरल तो फैन्स को लगा शॉक, बोले- यकीन नहीं हो रहा..

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट और अपनी खूबसूरती के दम पर फिल्मी दुनिया में जो पहचान बनाई है, ओ कभी फीका नहीं पड़ सकता. प्रीति जिंटा ने इंडस्ट्री में जो भी मुकाम हासिल किया, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और कठिन संघर्ष रहा है. मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म दिल से 1998 में प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वे शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के साथ नजर आई थीं. अपने डेब्यू से लेकर अब तक के वक्त में प्रीति जिंटा का लुक काफी बदल गया है.

 



 

 

हालांकि प्रीति जिंटा 1998 में आई फिल्म सोल्जर में पहली बार मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में उनके अपोजित बॉबी देओल थे। वर्ष 2006 में कभी अलविदा ना कहना के बाद काफी समय तक प्रीति जिंटा को फिल्मों में नहीं देखा गया. हालांकि, एक बार फिर से वर्ष 2013 में प्रीति जिंटा फिल्म इश्क इन पेरिस में नजर आईं और वही इस फिल्म की निर्माता भी थीं. प्रीति जिंटा ने खुद से लगभग 10 साल छोटे विदेशी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से वर्ष 2016 में चुपचाप शादी कर ली थी और बाद में इसकी खबरें सामने आई थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

प्रीति जिंटा जब 2018 में फिल्म भैयाजी सुपरहिट में दिखीं, तो इस बार उनका लुक काफी बदला-बदला दिख रहा था. प्रीति जिंटा के बॉलीवुड में डेब्यू के वक्त की फोटो यदि आप देखें तो आज से तुलना करने पर उनके लुक में काफी बदलाव देखने के लिए मिलता है. प्रीति जिंटा की क्रिकेट में भी खासी दिलचस्पी रही है और यही वजह रही कि वे इंडियन प्रीमियर लीग की टीम पंजाब किंग्स की को-ऑनर भी रही हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

प्रीती जिंटा की लेटेस्ट फोटो में वे ऋतिक रोशन, सोनाली बेंद्रे, सुजैन खान, अर्सलान गोनी और अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं.  इस फोटो को देखने के बाद फैन्स काफी हैरान हैं और कमेंट करते हुए दिख रहे हैं कि इतने साल बाद भी प्रीती पहले की तरह प्यारी और खूबसूरत कैसी दिख सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!