कोरोना के चपेट में आए यहां के राष्ट्रपति, संसद अध्यक्ष और मंत्री, पोस्ट में वैक्सीन को लेकर कही ये बातें

नई दिल्ली। देश-दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़त देखी जा रही है। इस बीच सिंगौर से खबर मिल रही है कि सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब, संसद के अध्यक्ष तान चुआन-जिन और मंत्री एडविन टोंग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर दी।

 



हलीमा (67) ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हल्के फ्लू जैसे लक्षण हैं। अभी-अभी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। शुक्र है, मैंने टीके की सभी खुराक और बूस्टर डोज लिए थे। मैं जल्द ही ठीक होने की उम्मीद करती हूं और मुझे खेद है कि इस सप्ताह के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाऊंगी।’’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय तान ने भी सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि उनकी जांच में भी कोविड-19 की पुष्टि हुई है। तान ने सोमवार की संसदीय बैठक से पहले एक एंटीजन रैपिड टेस्ट किया था और इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसका अर्थ है कि वह वर्तमान संसद की बैठकों में शामिल नहीं हों पाएंगे।

संसद अध्यक्ष तान ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘उम्मीद है कि लक्षण हल्के होंगे। सतर्क रहना जारी रखें। टीकाकरण से लाभ मिलता है इसलिए जब भी आपकी बारी आए टीके की खुराक लें और बूस्टर डोज भी लें।’’ सोमवार को संसद सत्र में यह भी खुलासा हुआ कि संस्कृति, समुदाय और युवा मामलों के मंत्री टोंग (52) भी कोविड-19 से पीड़ित हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

पिछले 28 दिनों में सिंगापुर में कोविड-19 के 140,965 मामले आए। 2019 के बाद महामारी के प्रकोप से अब तक देश में 1,473,180 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,419 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!