5G India: क्या आपके Smartphone में चलेगा 5G नेटवर्क? ऐसे फटाफट लगाएं पता?

How to Check if my Smartphone Supports 5G: 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी हो चुकी है और जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भारत में अपने यूजर्स के लिए 5G सेवा को जारी करने की तैयारी कर रही हैं.

 



 

 

आपको बता दें कि इस महीने के अंत तक में भारत में 5G रोलआउट होना शुरू हो सकता है और ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स काफी उत्सुक हैं. हम सब लोगों ने तो हाल ही में नया स्मार्टफोन नहीं खरीदा है और इसलिए कई लोगों को इस बात की चिंता है कि उनके फोन में 5G चलता भी है या नहीं. आइए जानते हैं कि आप चुटकियों में कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं..

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

जबरदस्त होगी 5G की स्पीड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्पीच में यह बताया था कि आधिकारिक तौर पर बहुत जल्द भारत में 5G सेवाओं को रोलआउट कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने यह भी बताया था कि 5G की स्पीड 4G से दस गुना ज्यादा हो सकती है. फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई क्लैरिटी नहीं मिली है.

 

 

आपके फोन में 5G चलेगा या नहीं, ऐसे लगाएं पता

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

अब हम आपको कुछ आसान स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं. सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की फोन सेटिंग्स में जाएं और उसके बाद ‘वाईफाई एंड नेटवर्क’ के ऑप्शन पर जाएं. इस ऑप्शन पर जाने के बाद ‘सिम एंड नेटवर्क’ के विकल्प पर क्लिक करें और यहां दिए ‘प्रेफर्ड नेटवर्क टाइप’ में आपको सभी तकनीकों की लिस्ट दिख जाएगी. अगर आपका फोन 5G को सपोर्ट करता है तो यहां लिखा होगा 2G/3G/4G/5G.

 

आपका स्मार्टफोन अगर 5G सपोर्ट नहीं करता है तो आपको एक नया फोन खरीदना होगा जो 5G सेवाओं के साथ आए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!