5G Phone: सैमसंग ने कम कर दी इस 5G मोबाइल की कीमत, 8G रैम और इतने जीबी स्टोरेज के साथ आता है फोन,…..जानें पूरे फीचर्स

सैमसंग लगातार अपने पुराने स्मार्टफोन्स के दाम में कटौती कर रही है। हाल ही में सैमसंग ने Galaxy Watch 4 और Galaxy F23 5G की कीमत कम की थी। और अब दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने मिडबजट समार्टफोन Samsung Galaxy A22 5G को सस्ता कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी की कीमत घटा दी है।

 



इसी के साथ किफायती बजट फोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के पास एक और विकल्प आ गया है। गैलेक्सी ए22 5जी के दोनों वेरियंट में 2000 रुपये की कटौती कर दी गई है। और अब इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है।

जानें सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के इस 5G फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

सैमसंग गैलेक्सी ए22 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को अब दाम में कटौती के बाद 19,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 21,999 रुपये की जगह 19,999 रुपये में लेने का मौका है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर फोन की नई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। फोन को ग्रे, ग्रीन और वॉयलट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए22 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रेजॉलूशन 1080 x 2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है।

सैमसंग का यह फोन 6 जीबी व 8 जीबी रैम के साथ आता है। स्मार्टफोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

फोटोग्राफी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है जो अपर्चर एफ/1.8 के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलते हैं।

फोन में आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है। सैमसंग के इस फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी को पिछले महीने ही ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.1 अपडेट मिला है। स्मार्टफोन में अब डार्क मोड, नई लॉकस्क्रीन विजट, नई विजट डिजाइन और स्क्रीन ब्राइटनेस व वॉल्यूम के लिए ज्यादा चौंड़े स्लाइड मिलते हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!