Actors Live in Relationship: 20 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में है अनुपमा की ये एक्ट्रेस, शादी-बच्चों की नहीं है कोई प्लानिंग

Ashlesha Savant Live in Relationship: अनुपमा इस वक्त टीवी का सबसे पॉपुलर शो है जिसके किरदार भी अब घर-घर में फेमस हो चुके हैं. इस शो में एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत (Ashlesha Savant) भी हैं जो बरखा कपाड़िया के किरदार में नजर आ रही हैं. दो दशकों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी अश्लेषा टीवी पर खूब काम कर चुकी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्री 20 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं. वो भी एक्टर संदीप बसवाना (Sandeep Baswana) के साथ. जी हां…दो दशकों से ये दोनों ही एक्टर्स साथ हैं लेकिन अभी तक ना तो दोनों ने शादी की है और ना ही बच्चे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

 

 

एक सारियल में साथ किया था काम
टीवी का पॉपुलर शो क्योंकि..सास भी कभी बहू थी तो आपको याद ही होगा. इस शो से कई सितारे इंडस्ट्री को मिले थे. इस सीरियल में तब संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत ने भी अहम किरदार निभाया था. लेकिन दोनों की पहली मुलाकात 2002 में आए कमल सीरियल में ही हो गई थी और यहां दोनों साथ में 18-20 घंटे तक शूट करते थे लिहाजा यही से दोनों के बीच नजदीकियां आ गईं और तब दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया. बस तब से लेकर अब तक दोनों साथ ही हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

पति-पत्नी जैसा ही है रिश्ता
संदीप बसवाना की माने तो दोनों को साथ रहते हुए 20 साल हो चुके हैं और उनका रिश्ता शादी से कम नहीं है. हालांकि इन्होंने औपचारिक तौर पर विवाह नहीं किया है. इनका मानना है कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं और जब तक साथ रहेंगे जब तक इनके बीच प्यार किया है. ये वादा दोनों एक दूसरे से कर चुके हैं. वहीं बच्चों की प्लानिंग के बारे में संदीप ने साफ कर दिया कि दुनिया में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में लोगों को सोचना पड़ेगा कि बच्चे चाहिए तो गोद ले लिए जाए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!